Posts

बेडू का फल (Bedu Fruit)

Image
नमस्ते दोस्तों आज हम एक ऐसे फल के बारे में जिक्र करेंगे जिस फल को उत्तराखंड में बेडू नाम से जाना जाता है. इस फल के बारे में और ज्यादा जानने के लिए   Digi Knowledge Box के पोस्ट बेडू का फल के साथ अंत तक जुड़े रहे  जैसे की आपने अभी तक जाना की यह फल उत्तराखंड में बेडू के नाम से जाना जाता है. इसकी लगभग 800 प्रजातियां विश्व भर में पाई जाती है उन स्थानों के नाम है. जहाँ  बेडू का फल पाया जाता है.  भारत में यह उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, और कश्मीर, इनके अलावा  जैसा की बाहरी देशो  पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, सोमानिया, इथियोपिया, सूडान, और ईरान पाया जाता है.  यह फल पेड़ पर लगता है इसका पेड़ बंजर ज़मीन जैसे बंजर खेत में ज्यादा उगता है जंगलो में इसके पेड़ बहुत कम  पाये जाते है  यह फल मीठा और रसीला होता है इसके पेड़ के पत्तो को चारे के रूप मैं भी इस्तमाल में लाया जाता है उत्तराखंड के निवासी लोगो का कहना है की दूध देने वाले जानवरो को इससे काफी लाभ मिलता है और उन जानवरो की दूध देने की मात्रा भी बढ़ जाती है...

सावन के सोमवार का महत्व

Image
सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व है. भगवान शंकर को सावन का महीना बहुत प्रिय है इसका एक महत्व यह भी है की इस महीने में ही भगवान शंकर अपने ससुराल गये थे. माना जाता है की हर साल सावन के महीने में भगवान शंकर अपने ससुराल जाते है. सावन के महीने में भगवन शंकर की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है. मान्यता है की इस दिन भगवान शंकर की पूजा और व्रत रखने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती है.  कन्याएं इस व्रत को अपना मन प्रसंद वर पाने के लिये भी करती है. सावन के सोमवार को महाशिवरात्रि के बराबर माना जाता है ,  मान्यता है कि जो कन्या सावन के सभी सोमवार का व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करती है उसे  मनचाहा वर प्राप्त होता है. सोमवार के   व्रत से   काल सर्प का   दोष भी   कम होता है   कालसर्प का दोष ज्योतिष शास्त्र में एक अशुभ योग माना जाता   है. जिस व्यक्ति   की जन्म कुंडली में काल सर्प का दोष होता है वह जीवन भर   परेशान   रहता है. हर कार्य में बाधा आती है. मानसिक तनाव बना रहता है. धन की हानि   होती है और लोगों का...

माँ हिंगला देवी मन्दिर

Image
आज हम जानते है माँ हिंगला देवी के बारे में जब आप लोग लोहाघाट से चम्पावत की तरफ आयेंगे तो यह स्थान आपको मिल जायेगा लोहाघाट जो चम्पावत जनपथ उत्तराखंड में स्थित है जब आप लोहाघाट से चम्पवात की तरफ चलेंगे लगभग 12 Km तक आने पर आप यहाँ से  माँ हिंगला देवी मंदिर आराम से पहुंच जायेंगे बांज के बड़े बड़े पेड़ो और घने जंगलो के बीच बसा ये स्थान इसकी एक अलग ही पहचान है  मान्यता यह है की  इस स्थान पर माँ भगवती अखिल तारणी चोटी तक झूला (हिंगोल)  झूलती थी यही कारण है की इस स्थान को हिंग्लादेवी के नाम से जाना जाता है  एक मान्यता यह भी है की इस स्थान पर एक बड़ी सीला है इस सीला पर एक दरवाजानुमा के आकृति बनी है जिसके पीछे खजाना छिपा हुआ है और इस दरवाजे की चाबी माँ हिंगला देवी के पास है इस मंदिर में साल भर लोगो का आना जाना लगा रहता है विशेषतौर पर चैत्र और शारदीय नवरात्र के समय यहाँ भक्तो की भीड़ लग रहती है  इस मंदिर की स्थापना राजा चंद के साथ आये पुजारी ने की थी पुजारी ने माता के कहने पर इस की स्थापना की जब उनके सपने में माता ने दर्शन दिया था और उनको यह बात बताई थी ...

देवी देवताओ का पसंदीदा फल (काफल), Favorite Fruit of Goddesses (Kafal)

Image
उत्तराखंड में पाए जाने वाला फल जो काफल नाम से जाना जाता है इस फल को देवी देवताओ  का पसंदीदा फल भी माना जाता है  उत्तराखंड अपनी खूबसूरती के लिये काफी मशहूर माना जाता है उत्तराखंड में कई तरह के फल पाये जाते है उनमे से एक फल काफल भी है आज हम इसी फल का जिक्र करेंगे जो अपने आप में सबसे अनोखा फल है  यह सेह्तुत की तरह दिखने वाला फल है जो हिमायल के पहाड़ो में पाया जाता है यह जब कच्चा रहता है तो हरे रंग का रहता और जब ये पकने लगता है तो पहले लाल फिर काले रंग का हो जाता है यह फल गर्मियों के दिनों में होता है इस फल से पहाड़ी लोगो का राज़गार भी जुड़ा है यहाँ के लोग दिन भर जंगलो में घूमते  है इससे इकठा करते है और आस पास के शहरी इलाको में इसे बेचते है इस तरह इन लोगो की कुछ आमदनी भी हो जाती है  यहाँ के लोग काफल को देवी देवताओ का फल भी मानते है कुमाऊं और गढ़वाल के गीतों में इसका जिक्र सुना  जाता है यह स्वास्थ के लिये काफी लाभदायक फल और काफी स्वादिस्ट फल भी है इस फल में  कई तरह के फायदे होने के बाद भी ये अन्य राज्यों तक नहीं पहुंच पता है इसका मुख्य कारण यह है की ये...

My First Blog

Image
हेल्लो दोस्तो ये मेरा पहला ब्लॉग है मेरे आने वाले ब्लॉग में हम लोग मिलकर कुछ ज्ञान की बाते जानेंगे  आशा करता हु की आपको मेरे ब्लॉग पसंद आये                                                                                                                                                                         Hello friends This is my first blog, in my upcoming blog, we will get to know some knowledge. Hope you like my blog